फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The Innerwheel Club took a pledge, will continue the work of public interest

इनरव्हील क्लब ने लिया संकल्प, जारी रखेंगे जनहित के काम

Thu, 17 Dec 2020 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
The Innerwheel Club took a pledge, will continue the work of public interest
फोटो-43-प्रगतिनगर स्थित एक गेस्ट हाउस में जनहित कार्यो के लिए संकल्प लेतीं इनरव्हील क्लब हरदोई डी? - फोटो : HARDOI
हरदोई। इनरव्हील क्लब डीओडी ने जिले में अपने उत्कृष्ट कार्यों को कराकर जनपद में ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों में नाम कमाया है। ऐसे जनहित के कार्य लगातार जारी रहने चाहिए। शहर के प्रगतिनगर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब डीओडी के कार्यों का आंकलन करते हुए डिस्ट्रिक चेयरमैन उदिता शर्मा ने उक्त बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने सभी कार्यों को सर्वश्रेष्ठ बताया और क्लब को अत्यंत अनुशासित कहा। उन्होंने सबसे पहले सभी पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने विशेषकर सरस्वती सदन में पुस्तकें देने का, पदाधिकारियों द्वारा बनाए गए ऑक्सीजन पार्क, इनरव्हील ब्रांडिग को विशेष सराहनीय बताया। इस मौके पर उन्होंने क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट चित्रा वाजपेयी को क्लब की प्रेरणा बताते हुए आगे और अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

उन्होंने अध्यक्ष शिवानी मिश्रा, सचिव रागिनी तिवारी तथा अनुराधा मिश्रा को स्मृति चिह्न भी दिए। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी सदस्यों को पुरस्कार भी दिए गए। एक व्यक्ति जिसने दुर्घटना में अपना पैर खो दिया था इसे भी प्रोस्थेटिक टेग लगवाया गया। एक गरीब महिला को सिलाई मशीन और सोलर टार्च भी दिया गया। इस मौके पर वरिष्ठ सदस्य अनुराधा मिश्रा, नेहा नारायण, इंदुवाला शुक्ला सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन उदिता शर्मा ने इनरव्हील वर्ष 2021-22 के लिए नई कार्यकारिणी गठित की। इसमें अध्यक्ष पूजा जैन, सचिव सुप्रिया, शस्त्र, आईएसओ हरप्रीत कौर तथा क्लब एडिटर सोनिया मिश्रा को नामित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed