{"_id":"6946d9dd8b755ce7df0fd42f","slug":"the-freezing-cold-shook-life-with-the-sun-disappearing-throughout-the-day-hardoi-news-c-213-1-hra1004-142143-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गलन भरी सर्दी से कांपा जनजीवन, दिन भर गायब रही धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गलन भरी सर्दी से कांपा जनजीवन, दिन भर गायब रही धूप
विज्ञापन
हरदोई। सर्दी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन में गलन और सुबह-शाम कोहरा व धुंध लोगों को परेशान कर रहा है। सर्दी और कोहरे के चलते शहरवासियों को घरों में दुबकने पर मजबूर होना पड़ रहा है। बढ़ती सर्दी से फिलहाल किसी भी तरह की राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।
लगातार बढ़ती सर्दी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार की सुबह भी सर्द बनी रही। इस बार दिसंबर महीने में ही पिछले कई वर्षों की तुलना में सर्दी अधिक बढ़ती दिखाई दे रही है। सड़कों से लेकर बाजारों तक में सन्नाटा पसरा हुआ है। बादलों के कारण दिन में धूप नहीं निकल पाई, जिससे गलन बनी रही। हालांकि, रात के न्यूनतम तापमान में अधिक गिरावट नहीं हो रही है और तापमान नौ से साढ़े आठ के बीच बना हुआ है। सुबह के समय धुंध व कोहरा होने से सड़क पर वाहन काफी धीमी गति से चल रहे हैं।
सर्दी से बचने के लिए लोग आग का सहारा ले रहे हैं। चाय की टपरियों और भुने आलू व मूंगफली के ठेलों पर भीड़ बढ़ी है। वहीं अभी फिलहाल सर्दी से निजात मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 88 प्रतिशत और शाम को 80 प्रतिशत दर्ज की गई। हवाओं की रफ्तार दो किमी प्रति घंटा रही।