फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The father along with his brother-in-law had murdered his married daughter

Hardoi News: पिता ने साले के साथ मिलकर की थी शादीशुदा बेटी की हत्या

Mon, 08 Apr 2024 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 08 Apr 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
The father along with his brother-in-law had murdered his married daughter

विज्ञापन
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र में बीती 30 मार्च को बोरी में बंद मिले महिला के शव की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या उसके पिता ने ही अपने चचेरे साले के साथ मिलकर की थी।

इस मामले में बेटी के ससुरालवालों को फंसाने के लिए पिता ने उसके पति समेत चार ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्या के खुलासे के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन





बीती 30 मार्च की सुबह सांडी थाना क्षेत्र में परसापुर भैरमपुर मार्ग पर सड़क किनारे प्लास्टिक की बोरी में एक महिला का शव मिला था। पास ही एक बैग भी मिला था, इसमें आधार कार्ड भी था। इसी के जरिए महिला की शिनाख्त सुनैना (22) के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना को लेकर मृतका के पिता सुरसा थाना क्षेत्र के कमरौली निवासी ज्ञानेंद्र ने बेटी के पति हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के मलौथा निवासी आकाश तिवारी, उसके भाई निर्मल तिवारी उर्फ गौरव व चचिया ससुर ब्रजेश कुमार और कमलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू की तो कई चौकाने वाली जानकारियां मिलीं।




इसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मृतका के पिता ज्ञानेंद्र द्विवेदी और उसके चचेरे साले टड़ियावां थाना क्षेत्र के हर्रैई निवासी राम गोपाल को सोमवार सुबह लगभग सात बजे हरदोई बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि सुनैना का रवैया ठीक न होने के कारण परिजन बेहद परेशान थे।


पुलिस के अनुसार पिता ज्ञानेंद्र ने कई बार सुनैना को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। अलग-अलग लोगों से उसके संबंध होने से ज्ञानेंद्र नाराज था। इसी कारण उसने चचेरे साले राम गोपाल के साथ मिलकर सुनैना की हत्या कर दी और शव बोरी में बंद कर फेंक दिया।




पुलिस ने ज्ञानेंद्र की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा घटनास्थल से लगभग आधा किलोमीटर दूर से बरामद कर लिया। इनके पास से मृतका का एक बैग भी बरामद हुआ है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।





सुनैना को ससुराल छोड़ने के बहाने बाइक से निकले थे आरोपी



अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र कुमार ने कहा कि पूछताछ के दौरान ज्ञानेंद्र ने बताया है कि 23 मार्च को सुनैना अपने मायके पहुंची थी। होली बीत जाने के बाद ज्ञानेंद्र ने उसे ससुराल मलौथा जाने के लिए कहा। सुनैना के न जाने पर उसने खुद ही छोड़कर आने की बात कही और इसी दौरान हत्या की योजना बना ली।

अपने चचेरे साले राम गोपाल को बुलाकर बाइक से मलौथा जाने के लिए निकला और रास्ते में ही सिर पर डंडे से वार कर सुनैना की हत्या कर दी। गुस्से में उसने सुनैना के चेहरे पर भी घूसों से कई वार किए थे। उसने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि और कोई चारा नहीं बचा था, इसलिए हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed