फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The driver unloaded the patient from the ambulance and behaved rudely towards the attendant.

Hardoi News: चालक ने एंबुलेंस से मरीज को उतारा और तीमारदार से की अभद्रता

Sat, 27 Dec 2025 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
The driver unloaded the patient from the ambulance and behaved rudely towards the attendant.
बिलग्राम। मरीज के साथ दो तीमारदार एंबुलेंस में बैठने पर चालक का पारा चढ़ गया और मरीज को एंबुलेंस से नीचे उतार दिया। मरीज के भतीजे के मुताबिक, चालक ने उनसे अभद्रता भी की। उन्होंने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पसनेर गांव निवासी सुप्रीत ने कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है। इसमें बताया कि शनिवार रात उनके ताऊ रामदीन की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। उनको बिलग्राम सीएचसी लाया गया। चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फोन करके एंबुलेंस बुलाई गई। एंबुलेंस में रामदीन को बैठाया गया। साथ में वह और उनकी ताई भी एंबुलेंस में बैठ गईं। चालक ने केवल एक तीमारदार साथ जाने की बात कही। चालक को काफी समझाया गया लेकिन वह नहीं माना। दावा है इस दौरान आरोपी चालक ने रामदीन को नीचे उतार दिया। मना करने पर चालक ने सुप्रीत के साथ अभद्रता की। विवाद करीब एक घंटे तक चलता रहा। बाद में ग्रामीणों के समझाने पर चालक मरीज को मेडिकल कॉलेज ले जाने पर राजी हुआ। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि युवक से शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed