फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The devastating fire in the transformer, dozens of trees scorched

ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दर्जनों पेड़ झुलसे

Thu, 09 May 2019 11:24 PM IST
hardoi Published by: gaurav gaurav Updated Thu, 09 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
The devastating fire in the transformer, dozens of trees scorched
ट्रांसफार्मर की आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर कोतवाली क्षेत्र में जिंदपीर चौराहा पर रखे ट्रांसफार्मर में गुरुवार सुबह शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। इससे राहगीरों व दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर फुंकने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति आठ घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन




शहर कोतवाली क्षेत्र में जिंदपीर चौराहा पर विद्युत ट्रांसफार्मर रखा है। सुबह करीब 11 बजे शॉर्ट-सर्किट से इसमें आग लग गई। इससे आसपास के राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। रेलवेगंज चौकी इंचार्ज राहुल सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन



चौकी इंचार्ज ने विद्युत विभाग को सूचना देकर क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद कराई। इसके बाद दमकल टीम ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर में आग लगने से रेलवेगंज क्षेत्र सहित कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति आठ घंटे तक बाधित रही। जेई दिनेश यादव ने बताया ट्रांसफार्मर जलने से नघेटा रोड, रेलवेगंज, जिंदपीर चौराहा, आवास विकास की कुछ हिस्से की विद्युत आपूर्ति आठ घंटे तक बाधित रही। देर शाम तक आपूर्ति चालू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed