फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The demonstration against cow slaughter and smuggling

गो हत्या और तस्करी के विरोध में किया प्रदर्शन

Wed, 29 Jun 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Wed, 29 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
The demonstration against cow slaughter and smuggling
शिवसेना जिला इकाई के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन में बोलते पदाधिकारी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। शिवसेना की जनपदीय इकाई ने गो हत्या और तस्करी के विरोध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश प्रमुख देव शुक्ला ने कहा कि मुस्लिम तुष्टिकरण के कारण हिंदुओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गो हत्या और तस्करी बंद कराई जाए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बहुसंख्यक हिंदुओं के उत्पीड़न का गवाह कहीं न कहीं हर जिला बन रहा है। अब समय बदल चुका है। जिम्मेदार ध्यान दें अन्यथा यही उत्पीड़न उन्हें गर्त में ले जाएगा। प्रदेश प्रवक्ता योगेश दीक्षित ने कहा कि उन्हें बताया गया कि जिले में गो हत्या व गो तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है। गोपामाऊ, पाली, शाहाबाद, पिहानी, टड़ियावां, कासिमपुर आदि जगहों पर गो हत्या व तस्करी जारी है। जिस पर तत्काल रोक लगाई जाए अन्यथा शिव सेना शांत नहीं रहेगी।
विज्ञापन


शिवसेना जिला प्रमुख अशोक अग्निहोत्री ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति शहर कोतवाली में कैद है उसे मुक्त कराकर अस्पताल तिराहे पर स्थापित कराई जाए। नगर को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए। शहर में हो रही मीट की बिक्री को शहर से स्थानांतरित कराया जाए। जुआ के अड्डे, स्मैक, चरस, गांजा पर रोक लगाई जाए। अवैध खनन व तालाब पर हो रही प्लाटिंग पर रोक लगवाई जाए। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन को सौंप कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर शिवसेना के मंडल प्रमुख सूरज भान गुप्ता, लखनऊ जिला प्रमुख सूर्यभान अर्कवंशी, नरेश चंद्र , मुकेश कुमार, गो रक्षा प्रकोष्ठ के सुनील शुक्ला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed