फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The death of the laborer in the hiatus line

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मजदूर की मौत

Tue, 04 Apr 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 04 Apr 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
The death of the laborer in the hiatus line
पोस्टमार्टम हाउस पर बैठे परिजन। - फोटो : amarujala

हरदोई।  सुरसा थाना क्षेत्र के उल्लामऊ गांव में मंगलवार को हाईटेेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। वह सुबह गांव में ही एक व्यक्ति के यहां मजदूरी करने गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


सुरसा थाना क्षेत्र के उल्लामऊ गांव निवासी रिक्खा का पुत्र रामदास (30) मजदूरी करता था। मंगलवार को वह गांव के ही देवेंद्र के यहां मजदूरी करने गया था। जहां पर लोहे की सरिया उठाते समय ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन से छू गई।
विज्ञापन


रामदास को करंट की चपेट में आया देख गांव का ही पंकज (14) ने बचाने क ा प्रयास किया। इससे करंट की चपेट में आकर दोनों झुलस गए। ग्रामीणों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर रामदास की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। एसओ ओपी तिवारी ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed