फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The conference shed political Afsane

सम्मेलन के बहाने सियासी अफसाने

Thu, 01 Oct 2015 11:41 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Thu, 01 Oct 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
The conference shed political Afsane

सांसद नरेश अग्रवाल के जन्मदिन पर आयोजित कौमी एकता

विज्ञापन
सम्मेलन के गहरे सियासी निहितार्थ भी हैं। सम्मेलन में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों की मौजूदगी ने यह भी साबित किया कि उनकी पकड़ हर कौम में है। दूसरी तरफ अपने जन्म दिन पर उपराष्ट्रपति को बुलाकर सियासी फलक पर कद का भी अहसास नरेश ने कराया।

कम से कम कम हरदोई के लिए यह पहला मौका है, जब किसी समारोह में उपराष्ट्रपति ने शिरकत की है। वर्ष 04 से सांसद नरेश अग्रवाल के जन्मदिन पर शहर में कोई न कोई बड़ा आयोजन होता रहा है। कभी सियासी दिग्गज तो कभी फिल्मी हस्तियां जन्मदिन की शोभा बढ़ाती रही हैं, पर अबकी जन्म दिन के जश्न का स्वरूप बदला नजर आया।

जन्म दिन समारोह को कौमी एकता के सांचे में ढाल दिया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी मौजूद थे, तो दूसरी ओर गवर्नर राम नाईक। हरदोई के इतिहास में पहला मौका है, जब उपराष्ट्रपति ने किसी सामूहिक समारोह में शिरकत किया हो। वह भी जन्म दिन के मौके पर।

यह बात खुद भरे मंच से सांसद नरेश अग्रवाल ने भी दोहराई। दूसरी ओर गवर्नर रामनाईक की मौजूदगी पर होने वाली कानाफूसी का भी उन्होंने भरे मंच से जवाब दिया। उपराष्ट्रपति से लेकर गवर्नर तक ने सांसद नरेश के साथ कई सदन में बिताए पलों को दोहराया।

खचाखच भरे पंडाल में बड़ी संख्या मुस्लिम समुदाय के लोगों की मौजूदगी ने नरेश अग्रवाल की सियासी जमीं पर लहलहाती फसल का परिदृष्य पेश किया। इतना ही नहीं इस मंच से सांसद नरेश के बेटे राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने ‘विरासत’ संभालने का अघोषित रूप से एलान भी किया।

कहा कि वह अपने पिता की कौमी एकता की विरासत को निरंतर आगे बढ़ाएंगे। तीसरी सबसे खास बात यह रही कि सम्मेलन में बतौर विशिष्ट अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव को शिरकत करना था, पर वह नहीं आए। हालांकि, राज्यमंत्री नितिन ने बताया कि तबियत खराब होने से सपा महासचिव रामगोपाल यादव कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed