{"_id":"68dc116b5ee3cf63ea0d9461","slug":"the-condition-of-the-young-man-who-went-to-his-nephews-in-laws-deteriorated-and-he-died-while-being-brought-to-hardai-hardoi-news-c-213-1-hra1006-138189-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: भतीजे की ससुराल गए युवक की हालत बिगड़ी, हरदेाई लाते समय मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: भतीजे की ससुराल गए युवक की हालत बिगड़ी, हरदेाई लाते समय मौत
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के रणेना निवासी युवक की सीतापुर के बरगावां में तबीयत बिगड़ गई।
उसे बरगावां सीएचसी से जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे इलाज के लिए हरदोई ला रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। छोटे भाई ने हालात पर संदेह जताते हुए पुलिस को सूचना दी।
रणेना निवासी अरुण (38) खेती करते थे। उनके भतीजे रावेंद्र की ससुराल सीतापुर जनपद के पिसावां थाना क्षेत्र के बरगावां गांव में है। 28 सितंबर को रावेंद्र के ससुर पुत्तूलाल की मौत हो गई थी। रावेंद्र और अरुण दोनों अंतिम संस्कार में शामिल होने बरगावां गए थे। रावेंद्र के मुताबिक 29 सितंबर की सुबह अरुण की तबीयत बिगड़ गई। सीएचसी बरगांवा से सीतापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजन उनको जिला अस्पताल सीतापुर ले जाने की बजाए हरदोई में इलाज कराने के लिए ला रहे थे। इस दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
अरुण के छोटे भाई अनिल ने मौत के हालात पर संदेह जताते हुए पुलिस को सूचना दी। परिवार में पत्नी पूजा और तीन पुत्र शुभम, राजन नितिन हैं। कोतवाल अरंविद राय ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।