फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The city has two new wells

शहर में दो और नए नलकूप

Wed, 01 Jun 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Wed, 01 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
 The city has two new wells
नलकूप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। शहर में पानी की कमी को देखते हुए नगर पालिका सदर ने दो और नए नलकूपों को स्थापित कर उनको शुरू करवा दिया है। इससे एक दर्जन मोहल्ले के लोगों को पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

विज्ञापन

नगर पालिका परिषद ने शहरवासियों के लिए दो नए नलकूप उपलब्ध करा दिए हैं। जिनमें से एक को नगर पालिका के जल परिसर एवं दूसरे को मछली मंडी में स्थापित कराया गया है।
विज्ञापन


इसके संचालित होने से उन मोहल्लों में भी पानी की आपूर्ति पाइप लाइन से हो सकेगी जहां पाइप लाइन होते हुए भी पानी की आपूर्ति बेहतर ढंग से नहीं हो पा रही थी। इससे कोयलबाग कालोनी, पेनीपुरवा, सिविल लाइन, डा. भूरा वाली गली, महाराज सिंह पार्क सहित आस पास के एक दर्जन मोहल्लों में पानी की आपूर्ति की जा सकेगी। नगर पालिका अध्यक्ष मीना अग्रवाल ने बताया कि शहर में पानी की समस्या जहां जहां है वहां दूर की जा रही है। हैंडपंप भी लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच और नलकूप स्वीकृत
हरदोई। शहर में ही पांच और नलकूपों को स्वीकृति मिल गई है। इससे शहर के बीच में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी। इसमें खंजनपुरवा व रेलवेगंज स्थलों को भी शामिल किया जा रहा है। इन नलकूपों को भी जल्द स्थापित कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed