फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The campaign will run for seven Bajayumo

सात तक भाजयुमो चलाएगी अभियान

Fri, 30 Jan 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 30 Jan 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
The campaign will run for seven Bajayumo

भाजयुमो एक फरवरी से सात फरवरी तक विशेष सदस्यता

विज्ञापन
अभियान चलाएगा। अभियान की सफलता के लिए जिले की आठ विस क्षेत्रों में प्रभारियों की भी नियुक्ति कर दी गई है।

पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में शुक्रवार को हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने सबसे पहले पार्टी की सदस्यता की समीक्षा की उसके बाद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक फरवरी से सात फरवरी तक भाजयुमो द्वारा विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

सदस्यता अभियान को प्रभावी रूप से पूरी तन्मयता के साथ चलाने का भी उन्होंने निर्देश दिया। उन्होंने जिले की सदस्यता का अब तक के दिए गए लक्ष्य पूर्ति पर बधाई दी। जिलाध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि अब तक उनकी टीम ने लक्ष्य साधने का काम किया है, भविष्य में भी जो लक्ष्य उन्हें बताए जाएंगे, उनकी पूर्ति होती रहेगी।

इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री अभिषेक सिंह, पूर्व विभाग संयोजक कमलेश मिश्रा, अजीत सिंह बब्बन, आशीष पाठक, अर्जुन सिंह चंदेल, गीत सिंह गौर, अमन मिश्रा, विवेक सिंह, पवन राजपूत, बागीश ठाकुर, सचिन रस्तोगी, कमल नयन शर्मा, शिवम पांडे आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed