फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The bus for Chandigarh departed from Hardoi at 4 PM.

Hardoi News: हरदोई से चंडीगढ़ के लिए शाम चार बजे निकली बस

Sun, 16 Aug 2026 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
The bus for Chandigarh departed from Hardoi at 4 PM.
फोटो 38-हरदोई बस स्टेशन पर चंडीगढ़ के लिए जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डिपो प्रभा
हरदोई/संडीला। हरदोई से चंडीगढ़ के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा की शुरुआत हो गई है। बस शनिवार शाम चार बजे हरदोई बस अड्डे से रवाना हुई। बस संडीला, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, हरिद्वार, सहारनपुर और अंबाला होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन

डिपो प्रभारी वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि हरदोई वालों के लिए सबसे राहत की बात यह है कि शाम चार बजे पहले बस हरदोई से संडीला जाएगी। इसके बाद फिर संडीला से प्रतिदिन शाम साढ़े पांच बजे हरदोई के लिए रवाना होगी। इसके बाद हरदोई से शाहजहांपुर बरेली, मुरादाबाद, हरिद्वार, सहारनपुर, अंबाला होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी। इससे हरदाेई वालों को इस बस सेवा का दोहरा लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

हरदोई से चंडीगढ़ की कुल दूरी 1674 किलोमीटर है। इसके लिए डिपो ने हरदोई से चंडीगढ़ तक 968 रुपये किराया जबकि संडीला से चंडीगढ़ तक का किराया 1032 रुपये निर्धारित किया है। शनिवार को बस हरदोई से 15 सवारियां लेकर निकली थी। वापसी में भी बस चंडीगढ़ से इसी मार्ग पर शाम छह बजे रवाना होगी और अगले दिन लखनऊ व संडीला होते हुए दोपहर करीब 12 बजे हरदोई पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed