फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The bullets walked in Budhaganv revenge

बूढ़ागांव में रंजिश को लेकर गोलियां चलीं

Sun, 08 Mar 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 08 Mar 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
The bullets walked in Budhaganv revenge

इलाके के बूढ़ागांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो

विज्ञापन
पक्षों में लाठियां और गोली चल गईं। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं दोनों ओर से पांच अन्य लोग मारपीट में घायल हुए हैं। सीएचसी लाए गए घायलों को हरदोई रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मिली जानकारी के अनुसार, बूढ़ागांव में दिवाकर और राजबहादुर के परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। शनिवार को मकान निर्माण के दौरान दोनों पक्ष एक बार फिर आमने सामने आ गए। दोनों ओर से लाठियां चलाई जा रही थीं।

इस दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी, जिससे राजबहादुर (35) पुत्र ननकाई पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इस पर दोनों पक्षों में फिर से लाठी डंडे चलने लगे, जिनकी जद में आकर एक ओर से दनकाई (60) पुत्र जयपाल व प्रेमलता (50) पत्नी दनकाई घायल हो गए, जबकि दूसरी ओर से झबुले (28) व दिवाकर (35) पुत्रगण मूलचंद को भी चोटें आईं।

घायलों को पिहानी सीएचसी लाया गया, जहां से सभी को हरदोई के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने किसी भी पक्ष से कोई तहरीर मिलने से इनकार किया है। एसआई ने बताया कि किसी भी ओर से पुलिस को शाम पांच बजे तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed