फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The body was found hanging in the house Married

घर में लटका मिला विवाहिता का शव

Sat, 03 Dec 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 03 Dec 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
The body was found hanging in the house Married
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के समसापुर गांव में विवाहिता का शव घर में लटकता मिला। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


सांडी थाना के सेमरा गांव निवासी हरिराम ने बताया कि बेटी रूबी (24) की शादी करीब डेढ़ साल पहले समसापुर निवासी पपलेश पुत्र राम मिलन के साथ की थी। शादी के दौरान उसने दान-दहेज के लिए तय सभी शर्तों को पूरा किया था।
विज्ञापन


लेकिन शादी के बाद से ही पपलेश बाइक व 20 हजार रुपयों की मांग करने लगा। उसने मांग पूरी कर पाने से इंकार कर दिया था। इसके बाद से वह रूबी को मारपीट कर प्रताड़ित करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी रूबी ने कई बार फोन पर शिकायत की। हरीराम ने बताया कि गुरुवार दिन में करीब 11 बजे पपलेश ने उसे फोन कर रूबी के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी दी थी। 

परिवार के अन्य सदस्यों व गांव के लोगों के साथ करीब 1 बजे वह समसापुर पहुंचा था। उसने बताया कि जब वह पहुंचा तो शव कमरे में फांसी पर लटक रहा था। हरीराम ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी।


पपलेश ने बताया कि वह गुरुवार को सुबह करीब 9 बजे गांव में मजदूरी करने निकल गया था। जबकि मां प्रेमा गोबर पाथने गई थी। लगभग 11 बजे मां घर पहुंची और घटना की जानकारी उसे दी। थाना प्रभारी एके राय ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पपलेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed