{"_id":"58dea17e4f1c1b1b4063da8a","slug":"the-body-of-the-priest-found-hanging-in-the-temple-premises","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर परिसर में पुजारी का शव लटकता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर परिसर में पुजारी का शव लटकता मिला
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 01 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली। थाना क्षेत्र के सरसई मंदिर में पुजारी का शव लटकता मिला है।पुजारी कई वर्षो से मंदिर पर रहता था।पुलिस पुजारी को आत्महत्या करने की बात कह रही है। वही ग्रामीण पुजारी का किसी से विवाद न होने की बात कर रहे हैं।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का का पोस्टमार्टम कराया है।पुलिस पुजारी की मौत की वजह तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गौरा उदयपुर गांव निवासीराजू सिंह (42) पुत्र रघुबीर सिंह की शादी नही हुई।कई वर्ष से सरसई गांव स्थित मंदिर पर पुजारी था।शुक्रवार की सुबह ग्रामीण मंदिर पर पूजा करने गए।पुजारी को मंदिर में न देखकर आवाज लगाई।
विज्ञापन
जबाव न मिलने पर ग्रामीणों ने उसकी तलाश की ।मंदिर परिसर में खड़े आम के पेड़ में उसका शव लटकता मिला ।इससे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पूछताछ के बाद शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
पुलिस आत्महत्या की बात कह रही है। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया परिजनों ने अभी तहरीर नही दी है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।