{"_id":"591b482f4f1c1b8351f234a3","slug":"the-body-of-a-mentally-ill-youth-found-in-the-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रूप से बीमार युवक का शव नहर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक रूप से बीमार युवक का शव नहर में मिला
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Wed, 17 May 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में मंगलवार को शारदा नहर में युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पहुंचकर युवक की पहचान बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के कोठवा निवासी नारेंद्र के तौर पर की। मृतक के पिता ने किसी आरोप से इनकार किया। बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार था। शनिवार से लापता था। जिसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के कोठवा सरैंया निवासी मोनी का बेटा नारेंद्र (32) शनिवार शाम को घर से निकला था। देर रात तक वह घर नहीं आया। इस पर उसकी खोजबीन की गई। उसका कोई सुराग नहीं लगा। पिता ने रविवार को थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सुरसा थाना क्षेत्र के हुसियापुर गांव के पास शारदा नहर में किनारे पर खड़े शीशम के पेड़ से फंसा शव ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को बाहर निकलवाया। बेहटा गोकुल थाने में दर्ज गुमशुदगी की सूचना सुरसा पुलिस को थी। एसओ ओपी तिवारी ने बेहटा गोकुल पुलिस को युवक का शव मिलने की जानकारी दी।
विज्ञापन
सूचना पर मोनी व अन्य लोगों ने युवक की पहचान नारेंद्र के तौर पर की। घटना स्थल से करीब ढाई किलोमीटर की दूरी पर शब्दीपुर गांव में नहर किनारे नारेंद्र के कपडे़, चप्पल मिले और एक लोटा मिला। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मृतक के पिता के अनुसार युवक मानसिक रूप से बीमार था।