{"_id":"594819534f1c1bda338b45f9","slug":"the-body-found-in-the-farm-was-from-the-young-man-of-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला शव शाहजहांपुर के युवक का था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में मिला शव शाहजहांपुर के युवक का था
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक के परिजन।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। हरपालपुर के ककरा गांव के पास खेत में सोमवार को मृत मिले युवक की शिनाख्त हो गई है। वह शाहजहांपुर का निवासी था। चाचा ने मुर्दाघर पहुंचकर युवक की शिनाक्त की। वह हरदोई के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बावन चुंगी के पास किराये के मकान में रहता था। वह कंपनी के अधिकारी की गाड़ी चलाता था। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। उन्होंने किसी से रंजिश से इनकार किया। पुलिस ने पोटस्मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना के इस्माइलपुर निवासी पेशकार का बेटा धर्मेंद्र उर्फ पारे (25) गांव के ही लोकपाल की बोलेरो चलाता था। करीब तीन महीना पहले लोक पाल ने बोलेरो जिओ एजेंसी में लगवाई थी। उसकी बोलेरो कंपनी के अधिकारी बिरजू निवासी किल्चापुर आंकी शहर कोतवाली कन्नौज के जिम्मे की गई थी। करीब तीन महीना पहले कंपनी ने बिरजू का तबादला हरदोई कर दिया था। बिरजू ने शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बावन चुंगी निवासी विनोद सिंह के यहां किराये पर कमरा लिया था।
विज्ञापन
परिवार में पत्नी व एक बच्चा भी साथ में रहता था। इसी मकान में धर्मेंद्र ने भी किराये पर दूसरा कमरा ले रखा था। जिसमें धर्मेंद्र के अलावा कंपनी में ही काम कर रहे पिहानी कस्बा निवासी अमित व मनोहर निवासी उरदौली सीतापुर भी रहते थे। रविवार सुबह हरपालपुर थाना क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर हाईवे से करीब एक किलोमीटर दूर ककरा गांव निवासी इसरार के खेत में 28 वर्षीय युवक का शव मिला था। युवक के सीने में गोली मारी गई थी और धारदार हथियार से गला रेता गया था।
विज्ञापन
शिनाख्त नहीं होने के कारण पुलिस ने शव को मुर्दाघर में रखवाया था। युवक सफेद शर्ट नीला लोवर, काही रंग की अंडर वियर और काले रंग की चप्पलें पहने था। मृतक के चाचा धीरेंद्र ने सोमवार को मुर्दाघर पहुंचकर धर्मेद्र पुत्र पेशकार के तौर पर शव की पहचान की। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह कंपनी के अधिकारी बिरजू ने लोकपाल के पास फोन कर धर्मेद्र का मोबाइल स्वीच ऑफ होने व गाड़ी नहीं आने की जानकारी दी थी। लोकपाल ने धर्मेंद्र के बारे में पूछा था। इसके बाद अमर उजाला में गला रेतकर युवक की हत्या की खबर को पढ़ा था।
फिर उसने व्हाट्सएप ग्रुप देखे। जिसमें पड़े फोटो से पहचान की थी। उन्होंने किसी से रंजिश आदि से इनकार किया है। एसओ गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि पूछताछ में कंपनी के अधिकारी बिरजू ने बताया कि धर्मेंद्र शनिवार शाम करीब सात बजे अमित व मनोहर के साथ बाजार गया था। करीब एक घंटे बाद अमित व मनोहर कमरे पर आ गए थे। जबकि रात करीब 10 बजे धर्मेंद्र ने फोन कर उसे किसी बारात में जाने की बात कही थी। रविवार सुबह करीब सात बजे फ ोन किया तो उसका मोबाइल स्वीच ऑफ था।
सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें 315 बोर की गोली लगने की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम हाउस सूत्रों के अनुसार गोली लगने से युवक बेहोश हुआ था। गला रेतने से उसकी मौत हुई है। एसओ गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि युवक की शिनाख्त हो गई है। हत्या के खुलासे के लिए पड़ताल की जा रही है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।