{"_id":"6644f3831022545790046f60","slug":"temperature-increased-by-one-and-a-half-degree-people-troubled-by-heat-wave-hardoi-news-c-213-1-hra1002-114545-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पारा डेढ़ डिग्री बढ़ा, लू से परेशान हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पारा डेढ़ डिग्री बढ़ा, लू से परेशान हुए लोग
विज्ञापन
हरदोई। गर्मी का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। बुधवार को पारा 41.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके साथ ही पूरे दिन तेज धूल भरी हवाएं चलती रही। इससे लोग गर्मी से बेहाल रहे।
बुधवार की सुबह तेज धूप से हुई। इसके साथ ही 10 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलती रही। पूरे दिन लोग लू से परेशान रहे। धूप से बचने के लिए लोगों ने विभिन्न संसाधनों का प्रयोग किया। तेज धूप के कारण दोपहर को सड़क पर लोगों की आवाजाही कम रही।
वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 41. 5 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो मंगलवार से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में कोई विशेष अंतर नहीं रहा। वेधशाला प्रभारी के अनुसार तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। इसके साथ ही तेज धूल भरी हवाएं चल सकती है। उन्होंने दोपहर में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।