फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teenager's body found hanging in the house, murder case registered

घर में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव, हत्या का मुकदमा दर्ज

Mon, 25 Jul 2022 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Teenager's body found hanging in the house, murder case registered
पालीमुुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला घोषी में एक किशोरी का घर में फंदे लटका हुआ शव मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव रायपुर खास के माजरा नगला घोषी निवासी राजेंद्र जाटव मजदूरी करते हैं। राजेंद्र ने बताया कि उनका धेवता छत से गिरकर घायल हो गया था। शुक्रवार को धेवते को देखने के लिए वह अपनी पत्नी राजो देवी के साथ पहासू गए थे। बड़ा बेटा अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गया था। घर पर उनकी दो बेटी और छोटा बेटा थे। शनिवार को छोटी बेटी व छोटा बेटा खेतों में धान की रोपाई करने चले गए। दोपहर को जब तीसरे नंबर की बेटी बबली (16) खाना लेकर खेत पर नहीं पहुंची तो दोनों बच्चे घर पहुंचे। कमरे में बबली का शव पंखे के सहारे फंदे पर लटक रहा था। सूचना मिलने पर राजेंद्र सिंह व उनकी पत्नी गांव में पहुंचे। बबली के हाथ पर एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। उस नंबर का पता किया तो वह गांव के अनिल यादव का था। राजेंद्र सिंह ने बताया कि अनिल यादव, संतोष व जुगेंद्र उनकी बेटी को परेशान करते थे। तीनों ने घर में घुसकर बेटी की हत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

- परिजनों की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की निष्पक्ष जांच होगी। विवेचना में जो दोषी भी दोषी पाया जाएगा, उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजन कुमार शर्मा, सीओ छर्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed