{"_id":"640b6ba63e95938e0d056bb4","slug":"teenager-killed-in-accident-10-including-mother-injured-hardoi-news-c-12-1-116891-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सड़क हादसे में किशोर की मौत, मां समेत दस लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सड़क हादसे में किशोर की मौत, मां समेत दस लोग घायल
Fri, 10 Mar 2023 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 10 Mar 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
हादसे में किशोर की मौत, मां समेत 10 घायल
- सड़क पर कुत्ता आने के कारण लोडर पलटा
संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। सवारियों से भरा एक लोडर सड़क पर अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के चक्कर में पलट गया। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। जबकि मां समेत 10 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पाली कस्बे के मोहल्ला पटियानीम निवासी छोटा कश्यप की पत्नी सुनीता अपने बेटे हर्षित (13) व भतीजी पूजा के साथ मायके होली मिलने निस्योली जाने के लिए घर से निकली। वह मोहल्ला आजाद नगर निवासी अर्जुन के लोडर पर सवार हो गईं। लोडर पर चालक अर्जुन के पिता रामबक्स, माता अरुणा देवी, बहनोई सोनू निवासी कुडरी सारंगपुर थाना अमृतपुर बहन संगीता भी अपने दो बच्चों आशिक (3) व डेढ़ वर्षीय बेटी अंशिका के साथ सवार होकर निस्योली जा रही थी। रास्ते में उमरिया गांव के पास लोडर के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। इसे बचाने के चक्कर में लोडर अनियंत्रित होकर पलट कर सड़क किनारे यूकेलिप्टस के पेड़ से टकरा गया। हादसे में हर्षित के सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी मां सहित 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचीं पुलिस ने घायलों को पाली पीएचसी भेजा। जहां से डॉक्टरों ने मृतक की मां सुनीता, चालक अर्जुन, रामबक्श व अरुणा को नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक हर्षित अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।