{"_id":"680691689a0e51c8d50de704","slug":"teenager-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-goods-train-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-130087-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मालगाड़ी के आगे कूदकर किशोरी ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मालगाड़ी के आगे कूदकर किशोरी ने दी जान
Tue, 22 Apr 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
किशोरी का पिता जेल में काट रहा है सजा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर सोमवार दोपहर किशोरी ने मालगाड़ी के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। जानकारी पर पहुंची पुलिस को मौके से टूटा हुआ मोबाइल मिला। मोबाइल से सिम निकालकर दूसरे फोन में डालकर परिजनों को सूचना दी गई।
मृृतका का पिता एक अपराधिक मामले में जिला कारागार में सजा काट रहा है। देहात कोतवाली क्षेत्र के टिकरा निवासी प्रेम वर्मा की पुत्री स्नेहा (16) अपनी मां और भाई के साथ लुधियाना में रहती थी। एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार को गांव आई थी। सोमवार को मां और भाई शादी में चले गए थे, जबकि स्नेहा घर में अकेली थी।
दोपहर में घर के पास से निकले रेलवे ट्रैक के किनारे लखनऊ की तरफ जाती नजर आई और लगभग सात सौ मीटर दूर मालगाड़ी के आगे कूद गई। देहात कोतवाल अशोक सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिजन घटना की वजह पर चुप्पी साधे हैं। मां ममता से पूछताछ की गई है, लेकिन वह भी कोई जानकारी नहीं दे पा रही है। उसका पिता एक मामले में न्यायालय में सजा काट रहा है।