फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teenage cyclist dies after being hit by a tractor

Hardoi News: ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत

Mon, 29 Sep 2025 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Teenage cyclist dies after being hit by a tractor
कछौना। साइकिल से खेत जा रहा किशोर ट्रैक्टर की टक्कर लगने से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी कछौना ले जाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। सोमवार दोपहर हुई घटना से परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के पुरवा निवासी बाबूलाल का पुत्र करन कुमार गौतम (11) गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। बाबूलाल के मुताबिक करन सोमवार को दोपहर में लगभग ढाई बजे साइकिल से खेत जा रहा था। गांव के ही लिंक रोड पर पंचायत भवन के पास ट्रैक्टर ने करन को टक्कर मार दी। दुर्घटना में करन घायल हो गया। उसे सीएचसी कछौना ले जाया गया। यहां कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

घटना का पता चलने पर मृतक की मां किरन बदहवास हो गईं। मृतक तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। बघौली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर को पकड़ लिया गया है। चालक भाग निकला है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed