{"_id":"61914eddd295a86b2636a44b","slug":"teen-ager-girl-and-young-man-suicide-hardoi-news-knp663984313","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रूप से बीमार किशोरी ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक रूप से बीमार किशोरी ने फांसी लगाई
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां में किशोरी और लोनार में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम सोहासा निवासी साधना (19) ने शनिवार दोपहर घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। चाय देने के लिए गई मां आशा सिंह ने शव फांसी पर लटकते देखा, तो शोर मचाया। परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। परिजनों के मुताबिक साधना मानसिक रूप से बीमार थी और तीन माह से लखनऊ के एक अस्पताल से उसका इलाज चल रहा था। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
उधर लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुबघटिया निवासी अभिजीत (19) ने फांसी लगा ली। वह परिजनों के साथ कृषि कार्य में सहयोग करता था। शनिवार दोपहर वह घर से गांव जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। देर रात उसका शव गांव के बाहर स्थित सरकारी नलकूप के पास लगे पेड़ से रस्सी से फांसी पर लटकता मिला। मृतक के परिवार में मां राजरानी, बहन पूर्णिमा और पिता राजेश हैं। घटना को लेकर परिजन चुप्पी साधे हैं।