फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Technology plays an important role in advancing education, that is why we are giving tablets: Jai Prakash

शिक्षा को आगे बढ़ाने में तकनीक का अहम योगदान, इसलिए दे रहे टैबलेट : जय प्रकाश

Tue, 26 Aug 2025 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Technology plays an important role in advancing education, that is why we are giving tablets: Jai Prakash
हरदोई। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए।
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों पर टैबलेट वितरण के कार्यक्रम आयोजित हुए। शहर के महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में टैबलेट वितरण के दौरान सांसद जय जय प्रकाश ने कहा कि वैश्विक परिवेश में शिक्षा को आगे बढ़ाने में तकनीक का अहम योगदान है। इसीलिए सरकार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित कर रही है।
सीतापुर रोड स्थित महाविद्यालय में सांसद जय प्रकाश ने 216 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए। सांसद ने कहा कि टैबलेट के जरिये विद्यार्थी सूचना प्रोद्यौगिकी के क्षेत्र में अपने कॅरिअर की तलाश कर सकेंगे। यही विद्यार्थी राष्ट्र के विकास में भी योगदान दे सकेंगे। इस दौरान सांसद ने अपनी निधि से दो आरओ प्लांट और वाटर कूलर महाविद्यालय परिसर में लगवाए जाने की घोषणा भी की। इस दौरान प्राचार्य प्रोफेसर निखिलेश शरण, डॉ. अजीत आनंद मणि, डॉ. जय भगवान सिंह, डॉ. कमलेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, दूसरी ओर आर्यकन्या महाविद्यालय में भी टैबलेट वितरण कार्यक्रम हुआ। यहां विद्यालय की प्रबंध समिति के प्रधान जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने प्रबंधक राम प्रकाश शुक्ला की मौजूदगी में छात्राओं को टैबलेट वितरित किए। इस दौरान छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की आयोजक डॉ. श्वेता यादव ने अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान नीता आर्या, डॉ.अंजू, डा. जायरा जैदी, निधि शुक्ला, स्मृति सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



44 विद्यार्थियों को वितरित किए गए टैबलेट
सवायजपुर के गौरखेड़ा स्थित महाराजा हरीश्चंद्र हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट में मंगलवार को टैबलेट वितरण कार्यक्रम हुआ। यहां बीएड के 44 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए। भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुरजीत कुशवाहा ने केपी सिंह की मौजूदगी में टैबलेट वितरित किए। कहा कि विद्यार्थी टैबलेट और अपनी ऊर्जा का सकारात्मक प्रयोग करें। कार्यक्रम में भरखनी के एडीओ पंचायत रिषीकांत, मोहित दीक्षित, रोहित पांडेय, अजय तिवारी, अतुल त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed