फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teachers' union submitted a memorandum to the MP to remove the requirement of TET.

Hardoi News: टीईटी की अनिवार्यता हटाए जाने के लिए शिक्षक संघ ने सांसद को ज्ञापन सौंपा

Sun, 28 Sep 2025 02:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Teachers' union submitted a memorandum to the MP to remove the requirement of TET.
फोटो 38: सांसद जयप्रकाश को ज्ञापन देते ​शिक्षक संघ पदा​धिकारी। स्रोत : स्वयं
हरदोई। शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता हटाए जाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने सांसद जय प्रकाश को ज्ञापन सौंपा। मांग की कि शिक्षकों की सेवा शर्तों में संशोधन और न्यायालय के निर्णय के पालन के लिए बाध्य न किया जाए। शिक्षकों ने पद पर चयन के समय सेवा शर्तों और योग्यता को पूरा किया।
विज्ञापन

संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव शंकर पांडेय के नेतृत्व में पदाधिकारी-शिक्षक सांसद से मिले। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। टीईटी की अनिवार्यता के मुद्दे के निराकरण के लिए सहयोग मांगा। कोषाध्यक्ष ने कहा कि भारत सरकार ने सेवा शर्तों में संशोधन किया और सुप्रीम कोर्ट की तरफ से उसे बाध्यकारी किए जाने से शिक्षक समाज हतप्रभ है। सांसद ने उचित कार्रवाई और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अक्षत पांडेय ने कहा कि शिक्षक के समक्ष आज आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। भारत सरकार की तरफ से गुप-चुप तरीके से किए गए संशोधन से देश भर में लाखों शिक्षकों के समक्ष बेरोजगारी की समस्या दिखने लगी है। शिक्षक की भर्ती के समय जो भी मापदंड तय थे उन्हें पूरा करने के बाद ही शिक्षक भर्ती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में जिला मंत्री विपिन सिंह, गजेंद्र प्रताप सिंह, ललित शुक्ला, अनंतराम पांडेय, रुपेश अवस्थी, हिमांशु श्रीवास्तव, अमित पांडेय, अनुराग अवस्थी, क्षितिज़ मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार, अतुल शुक्ला, वैभव जैन, सत्यार्थ प्रकाश मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed