फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tasted the taste of the food made ??of Nutrition

पोषाहार से बने खाने का चखा स्वाद

Wed, 01 Apr 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 01 Apr 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Tasted the taste of the food made ??of Nutrition

बच्चों में कुपोषण को दूर करने को राज्य सरकार से

विज्ञापन
चलाए गए पोषण मिशन की सफलता को मंगलवार को हुई कार्यशाला में कार्यकत्रियों को गर्भवती महिला व बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराने के टिप्स दिए गए। डीएम और सीडीओ ने कई जरूरी बातें कार्यकत्रियों को बताईं।

साथ ही कार्यशाला में पुष्टाहार से व्यंजनों की प्रतियोगिता भी हुई। जिनका स्वाद लेकर अफसरों ने विजेताओं की घोषणा भी की। राज्य पोषण मिशन को लेकर हुई एक दिवसीय कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए डीएम रमेश मिश्र ने कहा कि जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों पर संतोषजनक कार्य चल रहा, पर संतुष्ट होकर नहीं बैठना है।

सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन की सफलता को जिले को कुपोषण मुक्त बनाना है। उन्होंने केंद्रों पर आने वाले बच्चों के नाखूनों को नियमित ढंग से काटने तथा गांव की महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यकत्रियों को निर्देश दिए।

बबूल तथा नीम की पत्तियों को चबाने की आदत डालने के लिए कहा, ताकि मुंह की बीमारियों को दूर भगाया जा सके। डीएम ने डब्लूटीओ के मानकों के आधार पर तैयार वजन तालिका से बच्चों का वजन कर कुपोषण की जांच करने को कहा।

गर्भवती महिला का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण व खून सहित अन्य जांच करने को कहा। सीडीओ संदीप कौर ने कहा कि कुपोषित बच्चों को समुचित पोषाहार देकर कुपोषण मुक्त कराया जाए। ग्राम स्वास्थ्य दिवस पर बच्चों का वजन कर उनकी माताओं को भी कुपोषण से दूर रहने की जानकारी दी जाए।

उपायुक्त मनरेगा अनिल सिंह ने कहा कि कुपोषण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए और महिलाओं के खानपान पर ध्यान रखा जाए। डीपीओ प्रकाश कुमार ने कहा कि जिले के 18 ग्रामों को मंडल अफसरों ने भी गोद लिया, ऐसे में वीएचएनडी पर अफसरों द्वारा निरीक्षण किया जा सकता है।

कार्यशाला में पुष्टाहार की व्यंजन प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। उधर, कार्यशाला में व्यंजन की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा पोषाहार से बर्फी, लड्डू, पुआ, खीर, मठरी, कतली आदि बनाए, जिनको डीएम, सीडीओ ने सभी परियोजनाओं के काउंटरों पर जाकर चखा।

व्यंजनों का स्वाद लेने के बाद डीएम ने बाल विकास परियोजना कछौना को प्रथम, बिलग्राम को द्वितीय तथा संडीला को तृतीय पुरस्कार दिया, जबकि समस्त बाल विकास परियोजनाओं को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। विजेताओं को डीएम और सीडीओ ने पुरस्कार दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed