फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Talents spread magic in singing

गायन में प्रतिभाओं ने बिखेरा जादू

Mon, 23 Dec 2019 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Talents spread magic in singing
फोटो-22-मेला महोत्सव में राइटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
शहर के नुमाइश मैदान में चल रहे दस दिवसीय हरदोई मेला महोत्सव के चौथे दिन सोमवार को गायन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी मखमली आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गीत ओ मेरे दिल के चैन, चैन आए मेरे दिल को...लोगों ने खूब सराहा।
विज्ञापन

सोमवार को विशाल सिंह के संयोजन में जूनियर व सीनियर वर्ग की राइटिंग प्रतियोगिता हुई। जिसमें शिखा पाल, धान्या मिश्रा, दिव्या सिंह, माही गुप्ता, अनुज सिंह चंदेल सहित 65 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका आयुषी अस्थाना ने निभाई। ड्राइंग प्रतियोगिता में अपर्णा अग्निहोत्री, आस्था गुप्ता, हर्षित राठौर, खुशबू रस्तोगी, सुरभि गुप्ता, रिमझिम द्विवेदी सहित 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्राफ्ट प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने अपनी कलाकारी दिखाई। इसमें सपना सिंह, सुषिता सिंह, मानसी वर्मा सहित 15 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृृंखला में अमित वर्मा के संयोजन में जूनियर व सीनियर वर्ग में हुई गायन प्रतियोगिता में अपूर्व भाष्कर, आकाश द्विवेदी, विनायक तिवारी, शिवानी वर्मा सहित 65 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। निर्णायकों को भी चयन में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मेला महोत्सव में प्रतिदिन लकी ड्रा निकाला जा रहा है, जिसको लेकर लोग काफी रुचि दिखा रहे हैं।

लकी ड्रा में अखंड कुमार को चांदी का सिक्का व सोहनी गुप्ता को कंबल मिला। संचालन कुलदीप द्विवेदी और शालू सिंह ने किया। इस मौके पर आयोजक रवि किशोर गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, आयुषी रस्तोगी, तान्या रस्तोगी, अभय शाह, आशु गुप्ता, मोहित त्रिपाठी, अमित वर्मा आदि मौजूद रहे। ------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed