फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Take special care of health and hygiene during menstruation

Hardoi News: माहवारी में स्वास्थ्य व स्वच्छता का विशेष रखें ध्यान

Tue, 10 Dec 2024 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Take special care of health and hygiene during menstruation
हरदोई। आर्य कन्या महाविद्यालय में मिशन शक्ति और महिला सेल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को मासिक धर्म के समय स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में सुझाव दिए गए।
विज्ञापन

महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला की शुरुआत महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुमन वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन से की। उन्होंने छात्राओं को सुझाव दिया कि मासिक धर्म से पूर्व लक्षणों में पेट फूलना, मूड खराब होना, सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने मासिक धर्म चक्र की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। डॉ. प्रियंका आर्य ने बताया कि नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-05 के अनुसार शहरी क्षेत्र में 90 प्रतिशत व ग्रामीण क्षेत्र में 75 प्रतिशत महिलाएं ही सेनेटरी नैपकिन का प्रयोग करती हैं, महिलाएं मासिक धर्म के समय स्वास्थ्य पर ध्यान न दे तो प्रजनन दर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता प्रो. सरिता यादव ने बताया कि लड़कियों के शरीर में माहवारी एक साधारण प्रक्रिया है। इससे शरीर के विकास का अंदाजा भी लगता है। डॉ. श्वेता यादव ने मासिक धर्म के समय पूर्वाग्रहों से बचने और स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए। एकता जायसवाल ने कहा कि मासिक धर्म पर खुलकर बात की जानी चाहिए। इस मौके पर कार्यालय अधीक्षिका आरती शुक्ला सहित छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed