फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Take exams from home, get learning license

घर से परीक्षा दें, लर्निंग लाइसेंस लें

Mon, 07 Mar 2022 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
Take exams from home, get learning license
हरदोई। परिवहन विभाग घर बैठे लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लगने वाली लंबी कतारों से छुटकारा दिलाने के लिए घर बैठे पर इम्तिहान देने की व्यवस्था शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन फीस जमा करने की सुविधा संग परीक्षा की भी सुविधा दी है। ऐसे में परीक्षा पास करने वालों को तत्काल लर्निंग लाइसेंस मिल जाएगा।
विज्ञापन

एक माह बाद लाइसेंस को स्थायी कराने के लिए आवेदक को ऑनलाइन आवेदन संग टेस्ट ड्राइव के लिए निर्धारित तिथि एवं समय के अनुसार एआरटीओ कार्यालय आना होगा।
टेस्ट ड्राइव पास करने के साथ ही स्थायी लाइसेंस जारी हो जाएगा। उपसंभागीय निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि यह व्यवस्था जिले में भी लागू हो चुकी है।
लोगों का मानना है कि इससे बिचौलियों पर अंकुश लगेगा और लोगों को लाइसेंस पाने में सहजता का अनुभव हो सकता है। पिछले दो महीने में पेंडिंग करीब 10 हजार लर्निंग लाइसेंस जारी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह 10 हजार आवेदक तारीख और समय न मिलने से छह से आठ माह से इंतजार कर रहे थे। अब लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदकों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विभाग के अनुसार, आवेदकों को परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाकर लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने के साथ फीस भरने व अपने प्रमाणपत्र अपलोड करने होते हैं।
इसके बाद विभाग की ओर से ऑनलाइन ही लर्निंग लाइसेंस के लिए टेस्ट संबंधी परीक्षा के रूप में प्रश्न दिए जाते हैं। जिनका उत्तर उसी समय ऑनलाइन करना है।
इस परीक्षा को पास करने वाले को लर्निंग लाइसेंस घर बैठे ही मिल जाता है। स्थायी लाइसेंस के लिए पहले की तरह ऑनलाइन आवेदन के बाद टेस्ट ड्राइव परीक्षण के लिए कार्यालय आना होता है।
ये सावधानियां भी बहुत जरूरी
परिवहन विभाग के अफसरों का कहना है कि लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए शासन ने व्यवस्था की है। आवेदकों को अपने वाहनों को चलाने की सीखने की प्रक्रिया को लेकर बेहद सावधान एवं जागरूक रहना जरूरी है।

लर्निंग पीरियड में वाहन चलाने के साथ ट्रैफिक नियमों को लेकर भी जागरूक होना चाहिए। लर्निंग के बाद स्थायी लाइसेंस के लिए तभी आवेदन करना चाहिए, जब आवेदक वाहन चलाना एवं ट्रैफिक नियमों को समझ जाएं, अन्यथा टेस्ट ड्राइव के दौरान फेल होने की संभावना रहती है। ऐसे में स्थायी लाइसेंस नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed