फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Take a dip of faith in the ghats of Ganga and donate khichdi.

Hardoi News: गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी, खिचड़ी दान

Tue, 16 Jan 2024 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 16 Jan 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Take a dip of faith in the ghats of Ganga and donate khichdi.
हरदोई। मकर संक्रांति पर सोमवार को लोगों ने घरों और मंदिरों में पूजन-अर्चना किया। गंगा नदी सहित नदियों में स्नान कर दान कर पुण्य कमाया। जरूरतमंदों को कंबल वितरण किए गए।
विज्ञापन

सूर्य उदय होते ही बिलग्राम क्षेत्र के राजघाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। शाहजहांपुर मार्ग पर भंडारे में भाजपा जिला महामंत्री अनुराग मिश्र, नगर अध्यक्ष अजीत उपाध्याय, हर्षित मिश्र, शशिभूषण शुक्ला, गुंजन अवस्थी, केशव मिश्रा, यश मिश्रा व देवांशी आदि ने प्रसाद वितरण किया। रेलवेगंज में अश्वनी गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, प्रकाश चंद्र गुप्ता, दिलीप गुप्ता, आनंद गुप्ता, पंकज गुप्ता, प्रेम प्रकाश गुप्ता, तुषार गुप्ता ने खिचड़ी भोज का वितरण किया। नुमाइश चौराहा पर रंजीत चौरसिया, संदीप चौरसिया, संजय गुप्ता, अवधेश गुप्ता व शेखू शामिल रहे।
विज्ञापन

अयोध्या में श्रीरामलला विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर मंडी समिति स्थिति श्रीरामजानकी मंदिर में श्रृंगार पूजन अर्चन वंदन हुआ। खिचड़ी महाप्रसाद का भोग लगाया गया। पुजारी मैथिलीशरण शास्त्री, उद्यमी राकेश अग्रवाल, हरिओम गुप्ता, निखिल अग्रवाल, संजय गुप्ता, हरिश्याम गुप्ता पीलू, गुड्डू, राकेश शुक्ला, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, सोनू गुप्ता, रमेश, मंत्री सुशील गुप्ता, कैलाश गुप्ता, गिरजा शंकर गुप्ता आदि ने खिचड़ी के साथ जरूरत मंदों को कंबल वितरित किए। डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में जिला पंचायत सदस्य मंजू देवी ने कंबल वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिहानी क्षेत्र गोमती नदी के कुल्हा, हनुमान मंदिर घाट और मढ़िया घाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। बूढ़ागांव में राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी व अनुज अजय वाजपेयी भुल्लन ने सामूहिक खिचड़ी भोज कराया। परंपरागत तुलादान कार्यक्रम में भाग लिया। डॉ. वाजपेयी गरीबों को कंबल वितरित किए। ब्लाॅक प्रमुख कुशी वाजपेयी, तुषार वाजपेयी, विनोद तिवारी, बुद्ध प्रकाश अवस्थी, दिलीप मिश्रा व अनुज आदि मौजूद रहे।
पिहानी पब्लिक स्कूल में अवधेश रस्तोगी, आशुतोष रस्तोगी, बंदरहा में भाजपा मंडल मंत्री रामू गुप्ता, नीरज गुप्ता, महावीर गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, विनोद गुप्ता, मिश्राना स्थित श्रेया बाल विकास सामाजिक संस्था के कार्यालय पर मनोज मिश्रा, राम लखन सविता, नवनीत वाजपेयी, विपिन मिश्रा, अनुराग शुक्ला, आशुतोष श्रीवास्तव, विपुल मिश्रा, आदि ने खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया।
मिश्राना में राजन कोचिंग सेंटर पर एबीवीपी के नगर अध्यक्ष कोचिंग संचालक अनुराग शुक्ला राजन ने खिचड़ी भोज कराया। एबीवीपी के उपाध्यक्ष सौरव मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव, सानू सक्सेना आदि शामिल हुए। समाजसेवी पूर्व प्रधानाचार्य रामप्रताप पांडेय की ओर से सांसद जयप्रकाश ने कंबल वितरित किए।
हरपालपुर में हजारों श्रद्धालुओं ने सियासर गौरी फरहन्ना और तेरा गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाइ। मल्लावां में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगा पुण्य कमाया। सुनसीरनाथ संडीला में शीतला माता मंदिर परिसर में अनिल गुप्ता खाद वालों की ओर से तो मुर्रेस्वर मन्दिर में मंदिर परिवार और साईं धाम सेमरी मंदिर परिसर में भाजपा नेत्री सुनीता सिंह राठौर की ओर से खिचड़ी भोज कराया गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंवर वीरेंद्र सिंह, राजू सिंह, अब्दुल वली सहित लोग मौजूद रहे।

सांडी। रमन त्रिपाठी की ओर आयोजित खिचड़ी भोज में विधायक प्रभाष कुमार सहित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कुलदीप सिंह, विजय नरायण, नवीन पाठक, संजय शुक्ला, राजू अगिनहोत्री, गौरा पाठक, अमन त्रिपाठी शामिल रहे। मोहल्ला नौशहरा में पंचमुखी हनुमान मंदिर पर स्वामी रंगनाथ बाबा, पालिकाध्यक्ष रामजी गुप्ता ने खिचड़ी भोज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed