फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   taalmail se kare vikaas

कस्बे के विकास में आपसी तालमेल से निभायें दायित्व : रजनी

Mon, 22 Jun 2020 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
taalmail se kare vikaas
फोटो- 39- कछौना नगर पंचायत में शपथ लेते तीनों नामित सभासद। संवाद - फोटो : HARDOI
शाहाबाद/संडीला/कछौना। नगर निकायों में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को अलग-अलग निकायों में हुआ। शाहाबाद नगर पालिका परिषद के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रजनी तिवारी ने कहा कि नामित सभासद कस्बे के विकास में अपना भरपूर सहयोग देकर योगदान करें।
विज्ञापन

शाहाबाद के नगर पालिका परिषद के सभागार में आयोजित समारोह में एसडीएम शाहाबाद अतुल प्रकाश श्रीवास्तव ने नामित सभासदों को शपथ दिलाई। रामदास गुप्ता, विमलेश सिंह लोधी, विनीता मिश्रा, महेंद्र कुमार और पवन रस्तोगी को शपथ दिलाई गई। इन सभी को शासन ने सभासद नामित किया है। इस मौके पर विधायक रजनी तिवारी ने कहा कि नामित सभासद कस्बे के विकास में आपसी तालमेल के साथ सकारात्मक भूमिका निभाएं। कस्बे का विकास कराना ही नामित सभासदों का भी पहला कर्तव्य है।
विज्ञापन

संडीला प्रतिनिधि के अनुसार शासन से नामित पांच सभासदों को एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मिश्रिख के भाजपा सांसद अशोक रावत, क्षेत्रीय विधायक राजकुमार अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद रईस अंसारी, अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह के अलावा भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, लाला जयप्रकाश, ओम प्रकाश पांडेय भी समारोह में मौजूद रहे। नामित किए गए सभासदों मौलश्री शुक्ला, बेचेलाल कनौजिया, ब्रजेश पांडेय, अमरेंद्र अर्कवंशी और रामजी दोसर को शपथ ग्रहण के बाद भाजपा के नगर अध्यक्ष महेंद्र सोनी ने माला और भगवा गमछा पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कछौना प्रतिनिधि के अनुसार बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा की मौजूदगी में शासन से नगर पंचायत के लिए नामित राधारमण उर्फ पंकज शुक्ला, ब्रह्मा कुमार सिंह व अनीता गुप्ता को शपथ दिलाई गई। एसडीएम संडीला मनोज कुमार श्रीवास्तव ने शपथ दिलाई। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष मीनू, विकास विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी, सभासद अभय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, अजय शुक्ला, रामचंद्र शुक्ला के अलावा अधिशासी अधिकारी प्रकाशचंद्र गोपालन, लिपिक जेपी सिंह भी मौजूद रहे।

फोटो- 23- शाहाबाद में विधायक रजनी तिवारी की मौजूदगी में नामित सभासद को शपथ दिलाते एसडीएम अतुल प्रका

फोटो- 23- शाहाबाद में विधायक रजनी तिवारी की मौजूदगी में नामित सभासद को शपथ दिलाते एसडीएम अतुल प्रका- फोटो : HARDOI

ोटो- 33- संडीला में क्षेत्रीय विधायक, निवर्तमान जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में नामित सभासदों को शपथ दिल?

ोटो- 33- संडीला में क्षेत्रीय विधायक, निवर्तमान जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में नामित सभासदों को शपथ दिल?- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed