{"_id":"5ee11a168ebc3e42f66d7363","slug":"swayam-sahata-samuh-se-jodi-jai-mahilayee-hardoi-news-knp5648354103","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सहायता समूहों से जोड़ी जाएंगी प्रवासी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सहायता समूहों से जोड़ी जाएंगी प्रवासी महिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने की कवायद तेजी से शुरू हो गई है। डीएम पुलकित खरे की अध्यक्षता में बुधवार को जिला रोजगार समिति की बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से प्रवासी महिलाओं को रोजगार देने के निर्देश दिए तो अकुशल प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा से कार्य उपलब्ध कराने को कहा।
बैठक में डीएम पुलकित खरे ने कहा कि प्रवासी महिलाओं के समूहों का गठन कर उन्हें कुटीर उद्योग के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराएं। जिला सेवायोजन अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन गांवों में अधिक संख्या में प्रवासी आए हैं, वहां विशेष शिविर लगाकर श्रमिकों के कौशल और योग्यता के आधार पर फार्म भरवाकर जानकारी जुटाएं। उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से प्रवासी श्रमिकों को ऋण उपलब्ध कराने के लिए फार्म भरवाएं। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को निर्देश दिए कि विभिन्न सरकारी कार्यदायी संस्थाओं में शुरू हो रहे कार्यों में प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिलाएं। बैठक में सीडीओ निधि गुप्ता वत्स, प्रधानाचार्य आईटीआई, भूमि संरक्षण अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, उपायुक्त मनरेगा आदि भी मौजूद रहे।
्र
कंट्रोल रूम भी बनाया
डीएम पुलकित खरे ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी के कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक जनपद में आए प्रवासी श्रमिक रोजगार के लिए फोन नंबर 8090586808 पर कॉल कर सकते हैं।