फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Suspension of JE and clarification from SDO due to low through rate.

Hardoi News: थ्रू रेट कम होने पर जेई को निलंबन व एसडीओ से स्पष्टीकरण

Fri, 03 May 2024 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Suspension of JE and clarification from SDO due to low through rate.
हरदोई। विद्युत उपकेंद्र का थ्रू-रेट कम होने पर वाणिज्य निदेशक ने जेई के निलंबन और एसडीओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। विगत वर्ष की तुलना पर थ्रू रेट के कम होने पर नाराजगी जताई और उसमे सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के वाणिज्य निदेशक योगेश कुमार ने 23 अप्रैल को जिले में भ्रमण के दौरान विभागीय कार्यों की समीक्षा की थी। समीक्षा के दौरान उन्होंने उपकेंद्रों का थ्रू रेट विगत वर्ष की तुलना में कम पाया था। जिस पर उन्होंने पत्र जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए। उसके अनुसार शहर के सिटी विद्युत उपकेंद्र का थ्रू रेट विगत वर्ष 5.10 से गिरकर 4.84 पर आ गया।
विज्ञापन

अवर अभियंता आलोक रावत इस संबंध में संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। इसके अलावा विद्युत उपकेंद्र कोयल बाग कालोनी के थ्रू रेट में 14.5 प्रतिशत की कमी पाई गई, जिस पर जेई आलोक रावत को निलंबित और एसडीओ केपी सिंह व आकाश वर्मा को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विद्युत उपकेंद्र ऐजा के थ्रू रेट में 14.04 प्रतिशत कम मिला, जिस पर जेई महेंद्र पॉलीवाल को निलंबित और एसडीओ आशीष श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस, विद्युत उपकेंद्र बेहटा गोकुल में थ्रू रेट 1.78 से घटकर 1.74 तक पहुंचने पर जेई मनोज यादव और एसडीओ आशीष सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा विद्युत उपकेंद्र गुरगुज्जा में 15.99 प्रतिशत थ्रू रेट कम होने पर जेई पंकज कुमार जायसवाल को निलंबित करने और एसडीओ केपी सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। विभाग से पत्र आने के बाद खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र को प्राप्त बिजली, उसके उपरांत की गई बिलिंग और उपभोक्ता की ओर से जमा किए गए बिल के औसत से थ्रू रेट निकाला जाता है। थ्रू रेट कम होने का कारण बिजली चोरी, कम बिलिंग, लाइन लाॅस आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed