{"_id":"667c797fb15eb52a920853b2","slug":"survey-will-start-in-the-city-smart-meters-will-be-installed-soon-hardoi-news-c-213-1-hra1002-116233-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नगर में सर्वे शुरू जल्द लगेंगे स्मार्ट मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नगर में सर्वे शुरू जल्द लगेंगे स्मार्ट मीटर
Thu, 27 Jun 2024 01:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 27 Jun 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
- जुलाई के अंतिम सप्ताह में लगने लगेंगे मीटर
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शहर में बिजली उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्था की ओर से सर्वे का कार्य शुरू हो गया।
शहर में 55 हजार बिजली उपभोक्ता है। विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली उपलब्ध कराने के लिए बिजली लाइनों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। साथ ही उपभोक्ताओं की नियमित बिलिंग के अलावा बिजली चोरी पर भी रोक लगे। इसके प्रयास हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता की लोकेशन आदि की भी जानकारी रहेगी। जिले में प्रथम चरण में सभी शहरी उपभोक्ताओं के घरों पर मीटर लगाए जाने है।
जिसके लिए जिले में नामित कार्यदायी संस्था की ओर से सर्वे का कार्य शुरू किया गया है। संस्था की ओर से सर्वे कराके उनका डाटा तैयार किया जा रहा है। डाटा तैयार होने के बाद एकाउंट आईडी के आधार पर स्मार्ट मीटर जारी किए जाएंगें। जिससे यह पता चल सकेगा, किस उपभोक्ताओं के यहां पर कौन मीटर लगा है। मीटर लगाने में हेराफेरी भी नहीं हो सकेगी। कार्यदायी संस्था के स्मार्ट मीटर के जिला प्रभारी अंकुर कुमार ने बताया कि सर्वे का कार्य चल रहा है। जुलाई के अंतिम सप्ताह तक मीटर लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा।