{"_id":"68adfaeda67ab2dfd80c7f30","slug":"sursas-bcpms-honorarium-stopped-for-giving-wrong-information-hardoi-news-c-213-1-hra1004-136396-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गलत सूचना देने पर सुरसा के बीसीपीएम का मानदेय रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गलत सूचना देने पर सुरसा के बीसीपीएम का मानदेय रुका
विज्ञापन
हरदोई। निष्क्रिय आशाओं की गलत सूचना देने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर ब्लॉक के बीसीपीएम का मानदेय रोक दिया गया है। डीएम ने निष्क्रिय आशाओं को हटाने के निर्देश भी दिए हैं।
आशा की निष्क्रियता के चलते संस्थागत प्रसवों में लगातार कमी आ रही है, प्रसूताएं अस्पताल में आने के बजाए निजी अस्पतालों में पहुंच जाती हैं। ऐसे में जनपद की प्रगति भी कम हो रही है। इसको लेकर जिलाधिकारी अनुनय झा ने निष्क्रिय आशाओं की सूचना दैनिक प्रगति रिपोर्ट में देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निष्क्रिय रहने वाली आशाओं को हटाकर उनके स्थान पर नए चयन के निर्देश दिए हैं।
इसको लेकर ही लगातार आशाओं की कार्यशैली की जांच हो रही है। आशा की कार्यशैली को लेकर मांगी गई रिपोर्ट में सुरसा ब्लॉक अधीक्षक और ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर (बीसीपीएम) की सूचनाओं का मिलान न होने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर मानदेय रोक दिया गया। वहीं शाहाबाद सीएचसी के अंतर्गत भी एक आशा को हटाने और दूसरे का चयन करने के निर्देश दिए गए हैं।