फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Summer special trains will run between Delhi and Varanasi, providing relief to passengers.

Hardoi News: दिल्ली और वाराणसी के बीच दौड़ेंगी समर स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को राहत

Wed, 01 Apr 2026 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Summer special trains will run between Delhi and Varanasi, providing relief to passengers.
हरदोई। गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को काबू करने के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेन का संचालन कर दिया है। रेलवे ने दो जोड़ी साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन किया है। जो लखनऊ से दिल्ली और दिल्ली से वाराणसी के बीच संचालित होगी। इन ट्रेनों के चलने से न केवल नियमित ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट कम होगी बल्कि यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि लखनऊ से नई दिल्ली के बीच ट्रेन संख्या 04203 और 04202 का संचालन 20 अप्रैल से 13 जुलाई 2026 तक प्रत्येक सोमवार किया जाएगा। लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04203 लखनऊ से सुबह 08:05 बजे रवाना होकर बालामऊ जंक्शन पर 09:03 बजे पहुंचेगी, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड़ और गाजियाबाद होते हुए शाम 06:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04202 नई दिल्ली से शाम 06:35 बजे चलकर बालामऊ जंक्शन स्टेशन पर रात 03:58 बजे पर रुककर लखनऊ पहुंचेगी। हरदोई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

वाराणसी से दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन का संचालन सप्ताह में तीन दिन होगा। ट्रेन संख्या 04209 वाराणसी से दिल्ली के लिए 15 अप्रैल से 20 मई और 27 मई से 15 जुलाई 2026 तक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी जबकि 04210 दिल्ली से वाराणसी के लिए 16 अप्रैल से 21 मई और 28 मई से 16 जुलाई तक मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को चलेगी। इसका ठहराव रायबरेली, लखनऊ, हरदोई, रामपुर, मुरादाबाद, हापुड़ और गाजियाबाद स्टेशनों पर रहेगा। हरदोई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन 04209 सुबह 5:03 बजे पहुंचेगी जबकि डाउन में ट्रेन 04210 हरदोई रेलवे स्टेशन पर रात को 1:52 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed