{"_id":"d393b9f92a4eb98a0ccf0952f484d3fc","slug":"sukanya-launch-of-mp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने सुकन्या समृद्धि योजना का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने सुकन्या समृद्धि योजना का किया शुभारंभ
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 21 Jun 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद आदर्श ग्राम तेजीपुर में सुकन्या समृद्धि योजना
विज्ञापन
‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के तहत सांसद अंजू बाला ने बालिकाओं का बीमा अपनी
ओर से कराकर योजना की शुरुआत की। यह योजना भारतीय डाक विभाग द्वारा शुरू की
गई है।
योजना का शुभारंभ करते हुए सांसद अंजूबाला ने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है और योजना का मकसद है कि बेटियों को बोझ न समझा जाए और वह भी लड़कों की तरह कुछ कर सकती हैं। योजना में कोई भी व्यक्ति अपनी 0 से 10 वर्ष की पुत्री का बीमा करा सकता है और 1000 से लेकर 1.5 लाख रुपये सालाना जमा कर सकता है।
इसमें पैसा 14 साल तक ही जमा किया जाएगा या फिर 21 वर्ष तक या शादी तक योजना को चलाया जा सकता है। उन्होंने 11 बालिकाआें का बीमा अपनी ओर से कराकर पहली किस्त भी जमा की, जिसमें नैना पुत्री नीतिश कुमार निवासी तेजीपुर का बीमा कराकर योजना की शुरुआत की गई।
सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य है कि बेटी की शादी की फिक्र जितनी मां-बाप को होती है, उतनी ही सरकार को भी है। यह योजना लड़की की शादी तक चलती रहेगी। पूर्व विधायक सतीश वर्मा ने भी रेशम पुत्री राजू निवासी सोताहिया का बीमा अपनी ओर से क राया।
इस मौके पर अधीक्षक डाकघर हरदोई ने ग्रामीणों को योजना की विस्तृत जानकारी देकर बेटियों का बीमा कराने का आह्वान किया। इस मौके पर आरसी राना, धर्र्मेंद्र सिंह, अमित कुमार, कमलेश सिंह और दिलीप आदि मौजूद थे।