फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   sugar mill are not giving farmers money

चीनी मिलों पर किसानों का पिछले पेराई सत्र का डेढ़ अरब रुपया बकाया

Sun, 18 Oct 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
sugar mill are not giving farmers money
हरदोई। गन्ने को कैश क्रॉप कहा जाता है, लेकिन इसकी खेती करने वाले किसान खासे परेशान हैं। जिले में संचालित तीन चीनी मिलों पर किसानों का लगभग डेढ़ अरब रुपये का भुगतान बाकी है। पेराई सत्र खत्म होने के छह माह बाद भी बकाया न मिलने से गन्ना किसानों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

जिले में बड़े क्षेत्रफल में गन्ने की खेती की जाती है। अधिकांश किसानों का गन्ना जिले में संचालित तीनों चीनी मिलों में बिकता है। जिले में 107998 गन्ना किसान हैं। करीब 73 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की खेती होती है। किसानों का कुल 157 करोड़ 3 लाख 85 हजार रुपये चीनी मिलों पर बकाया है।
विज्ञापन

मिलवार बकाया राशि
- रूपापुर चीनी मिल पर किसानों के 32 करोड़ 34 लाख नौ हजार रुपये बाकी।
- लोनी चीनी मिल पर 43 करोड़ 93 लाख तीस हजार रुपये बाकी।
- हरियावां चीनी मिल पर 80 करोड़ 76 लाख 46 हजार रुपये बाकी।
ये है नियम
नियम ये है कि गन्ने की तौल के 14 दिन के अंदर भुगतान संबंधित किसान के बैंक खाते में कर दिया जाना चाहिए। लेकिन इस नियम का पालन नहीं हो पाता।
जेब खाली, जल्द हो भुगतान
शिवशरण दीक्षित गन्ना किसान हैं। उन्होंने कहा कि चीनी मिल को गन्ना बेचा था। अभी तक भुगतान नहीं हो पाया है। महंगाई बढ़ती जा रही है। त्योहार भी आ गए हैं और खेतों के लिए भी रुपयों की जरूरत हैं। जल्द भुगतान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे मनाएंगे त्योहार
चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि पेराई सत्र खत्म हुए छह माह से अधिक बीत गया है। अभी तक पूरा भुगतान नहीं मिला है। इसके कारण परेशानी हो रही है। चीनी मिल बकाये का भुगतान कर दें तो त्योहार भी अच्छे से मना लें।
जिम्मेदारों ने यूं रखी अपनी बात
हरियावां चीनी मिल के यूनिट हेड प्रदीप त्यागी ने बताया कि 88 फीसदी भुगतान किया जा चुका है। 12 फीसदी भुगतान बाकी है। जब इस 12 फीसदी भुगतान की रकम पूछी गई तो उन्होंने कहा कि लगभग 80 करोड़ रुपये है। भरोसा दिलाया कि जल्द भुगतान का प्रयास किया जा रहा है।
लोनी चीनी मिल के विवेक तिवारी ने बताया कि कुल गन्ना मूल्य के सापेक्ष 88 फीसदी भुगतान किया जा चुका है। 12 फीसदी भुगतान बाकी है। इस 12 फीसदी के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि लगभग 44 करोड़ रुपये बाकी है।

रूपापुर चीनी मिल के महाप्रबंधक प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि नया पेराई सत्र शुरू होने से पहले ही सभी किसानों का पिछले पेराई सत्र का बकाया भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed