फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sudarshan wanting to eradicate corruption

भ्रष्टाचार के समूल नाश की चाहत है सुदर्शन की

Thu, 25 Jun 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 25 Jun 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Sudarshan wanting to eradicate corruption

देश से भ्रष्टाचार का समूल नाश करने को पूरे भारत को

विज्ञापन
एकजुट करने का उद्देश्य लेकर संत कबीर नगर से सवा माह पहले निकले सुदर्शन प्रसाद विश्वकर्मा ने गुरुवार को जिले में प्रवेश किया। लोगों से मिलने के बाद एडीएम को भी ज्ञापन देकर भ्रष्टाचार के खात्मे की मांग की।

संत कबीर नगर के ग्राम तेनुआ माफी निवासी सुदर्शन ने गुरुवार को जिले में प्रवेश करने के बाद बताया कि वह देश से भ्रष्टाचार का खात्मा चाहते हैं। इसको लेकर वह पूरे देश के जिलों में जाकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा न मिले, इसको लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

18 मई से संत कबीर नगर से शुरू हुई उनकी साइकिल यात्रा अब तक बस्ती, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, महाराजगंज, चंदौली, राबर्ट्सगंज, मिर्जापुर, संतरविदास नगर, भदोही, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, फैजाबाद, सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर सहित 38 जिलों में पहुंच चुके हैं।

उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार ब्लड कैंसर से भी घातक बीमारी है। जिसकी निजात को वह विधेयक 2015 का समर्थन करते हैं। इसको लेकर वह जिले में जाकर लोगों से बातचीत कर उनके साथ प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अफसरों को दे रहे हैं।

यहां भी विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारियों के साथ उन्होंने ज्ञापन अपर मजिस्ट्रेट लक्ष्मी शंकर सिंह को सौंपा। इस मौके पर मनीष शर्मा, बागेश्वर प्रसाद शर्मा, राजेश शर्मा, उपेंद्र शर्मा, अशोक शर्मा, सुरेश शर्मा, अविनाश शर्मा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed