फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Student was boarding the bus, driver started the bus, he fell to his death

Hardoi News: बस में चढ़ रहा था छात्र, चालक ने चला दी बस, गिरकर मौत

Mon, 23 Feb 2026 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Student was boarding the bus, driver started the bus, he fell to his death
माधौगंज। छुट्टी होने पर घर जाने के लिए स्कूली बस में सवार हो रहा छात्र चालक की लापरवाही से जिंदगी गंवा बैठा। सोमवार दोपहर छात्र में बस में चढ़ रहा था। तभी चालक ने बस चला दी। इसी दौरान छात्र गिर कर गंभीर घायल हो गया। छात्र को सीएचसी ले गए जहां मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नईबस्ती निवासी राजेश पाल ने बताया कि उनका पुत्र लकी (6) आदर्श बाल विद्या मंदिर इस्लामपुर जगाई में यूकेजी का छात्र था। बताया कि सोमवार को छुट्टी होने के बाद लकी स्कूली बस में बैठने के लिए चढ़ रहा था। इसी दौरान बजरिया निवासी बस चालक प्यारेलाल ने बस चला दी। इसके कारण लकी बस से गिर गया। गंभीर रूप से घायल लकी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है। आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed