{"_id":"255158245ee9494ef2b7e1aafd20c7fd","slug":"student-killed-in-the-incident-father-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में छात्रा की मौत, पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में छात्रा की मौत, पिता घायल
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
Updated Thu, 11 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र में ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पांच वर्षीय बालिका की मौत हो गई। वहीं उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका ट्रामा सेंटर लखनऊ में इलाज चल रहा था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने ट्रक व चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी में ब्लाक अहिरोरी में संचालित पशु चिकित्सालय में तैनात पशु चिकित्साधिकारी डा. आलोक श्रीवास्तव (30) पुत्र उमेश श्रीवास्तव निवासी यशोदा नगर जनपद कानपुर अपने परिवार के साथ किराये पर रहते हैं। बुधवार की सुबह वह अपनी पुत्री अदिति श्रीवास्तव (5) को बाइक से लेकर स्कूल छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान नघेटा रोड पर आवास विकास मोड़ के निकट तेज रफ्तार मौंरग भरे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
इससे अदिति के दोनों पैर कट गए वही पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने दोनों को लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर उनकी पत्नी प्रीती श्रीवास्तव व विभागीय चिकित्सक व कर्मचारी भी अस्पताल पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर पिता-पुत्री को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उनके साथ लखनऊ गए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. अशोक कुमार यादव व डा. रामेंद्र सिंह ने बताया कि उपचार के दौरान अदिति की मौत हो गई। लखनऊ में बालिका का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन उसका शव लेकर कानपुर चले गए। इधर, लोगों ने ट्रक व चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। कोतवाल सुजीत दुबे ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।