{"_id":"6259a342604f904860006b72","slug":"student-got-mobile-hardoi-news-knp691388497","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों छात्र-छात्राओं के हाथ आई तकनीक की ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों छात्र-छात्राओं के हाथ आई तकनीक की ताकत
विज्ञापन
फोटो-13- स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के साथ क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशु
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। भविष्य बेहतर बनाने के लिए महाविद्यालयों के छात्रों को डिजिटल प्लेटफार्म से जोड़ा गया। शुक्रवार को बेंहदर, बिलग्राम, सांडी, मल्लावां, माधौगंज, बावन और शाहाबाद के 18 महाविद्यालयों के स्नातक व परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों को टैबलेट और स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। इन महाविद्यालयों में 7,185 छात्र योजना में पंजीकृत थे। इनमें से कुछ छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। करीब साढ़े छह हजार छात्रों को स्मार्ट फोन बांटे गए। राज्यमंत्री, विधायक और ब्लॉक प्रमुखों ने कार्यक्रमों में शामिल होकर छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया।
पढ़ाई होगी बेहतर
मल्लावां। बरौना स्थित प्रकाश महाविद्यालय में शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू ने बीए, बीएससी स्नातक के 793 छात्र्- छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए। विधायक ने कहा कि सरकार बच्चों को तकनीक से जुड़ने के लिए स्मार्टफोन वितरित करा रही है। स्मार्टफोन के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई और बेहतर हो सकेगी। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी प्रमोद सिंह चंद्रोल, प्राचार्य डॉ. दीनानाथ गुप्ता, विनय सिंह, हिमांशु सिंह, मानवेंद्र सिंह, ऋषि, मयंक मौजूद रहे।
गांव और कस्बे को आगे बढ़ाएं छात्र
सांडी। रामप्रसाद कुशवाहा महाविघालय में टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में विधायक प्रभाष कुमार ने कहा कि छात्र शिक्षित और सफल बनें। साथ ही अपने गांव, कस्बे को भी आगे बढ़ाने में मदद करें। विद्यालय के 708 छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन बांटे गए। इस मौके पर विद्यालय प्रंबधक नारेन्द्र कुशवाहा, ब्लाक प्रमुख अनिल राजपूत, ठा. गौरव सिंह, मनोज शुक्ल मौजूद रहे। मंच संचालन अशोक शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
सरकार सभी वादे पूरे कर रही
बिलग्राम। रामस्वरूप पटेल महाविद्यालय बिलग्राम में विधायक आशीष सिंह आशू ने स्मार्ट फोन और टेबलेट का वितरण किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी क़ी डबल इंजन की सरकार सभी वादे पूरे कर रही है। विद्यालय प्रबंधक बृजस्वरूप कनौजिया ने बताया कि स्नातक के कुल 349 छात्र-छात्राओं क़ो स्मार्ट फोन और परास्नातक के 50 छात्र-छात्राओं क़ो टैबलेट वितरित किए गए हैं। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी विमल कटियार मौजूद रहे।
विधायक से तोहफा पाकर चहके छात्र
माधौगंज। एसएस महाविद्यालय रुदमऊ में क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू ने 70 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किए। इस मौके पर नोडल अधिकारी एडीओ पंचायत अनुज कुमार, संचालक संजय कुमार, लिपिक ज्ञानी सिंह मौजूद रहे। उधर, रामलाल सिंह महाविद्यालय में 197 छात्र-छात्राओं को नोडल अधिकारी बीईओ शंकुल के नीरज ने स्मार्ट फोन का वितरण किया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में 225 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। 28 छात्र अनुपस्थित रहे। उन्हें बाद में महाविद्यालय आने पर उपकरण वितरित कर दिए जाएंगे।
आगे बढ़ें छात्र
शाहाबाद। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने श्री नारायण सिंह महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्टफोन बांटे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट फोन के माध्यम से सरकार की योजनाओं और शिक्षा से जुड़ी जानकारियां आसानी से मिल जाएंगी। इनका उपयोग कर आगे बढ़ें। समारोह में 694 छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन बांटे गए। समारोह में एसडीएम सौरभ दुबे, महाविद्यालय प्रबंधक रंजीत सिंह, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष शरद सिंह, ब्लाक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, सौरभ त्रिपाठी, भाजपा नेता हाकिम सिंह, मनोज मिश्रा, सुधीर सिंह मौजूद रहे।
उपकरण बांटे
बेहंदर। बेहंदर विकास खंड के शाहपुर चमरहा गांव में जालिम प्रसाद महाविद्यालय में नोडल अधिकारी ने स्नातक के आठ छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए। इस मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।

ोटो-14- श्री राम लाल सिंह महाविद्यालय सदरपुर में स्मार्टफोन देते बी ई ओ नागेन्द्र चौधरी- फोटो : HARDOI

फोटो-18- स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में लाभार्थी छात्र छात्राओं के साथ मौजूद उच्च शिक्षा राज्यमं?- फोटो : HARDOI