फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   student died in an accident, brother injured

छात्र की दुर्घटना में मौत, भाई घायल

Fri, 27 Oct 2017 11:17 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Fri, 27 Oct 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन

साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र की शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम भेलनिया मजरा बड़सरा निवासी रामदयाल यादव का बेटा रोहित यादव (17) ग्रामीण उच्चत्तर विद्यालय शिवथाना में कक्षा 10 का छात्र था। शुक्रवार सुबह रामदयाल का बड़ा बेटा पंकज रोहित को साइकिल से स्कूल छोड़ने जा रहा था। अतरौली मार्ग पर परगही मोड़ के पास कोथावां की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में रोहित और पंकज दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता रामदयाल ने बेनीगंज कोतवाली में दिबियापुर गांव निवासी बाइक चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed