{"_id":"59c6a1124f1c1b98688b61a9","slug":"student-died-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर की टक्कर से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर की टक्कर से छात्र की मौत
हरदाेई
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
लोनार थाना क्षेत्र में हरदोई-जगदीशपुर रोड पर लोडर की टक्कर से कक्षा दो के छात्र की मौत हो गई। गांव के सामने बस से उतरकर रोड पार करते समय हादसा हुआ।
विज्ञापन
पिहानी क ोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जाजूपारा गांव निवासी राजेश्वर की पत्नी माधुरी शनिवार को सवायजपुर रिश्तेदारी में जा रही थी। उसके साथ बेटा सुमित (7) और बड़ी बहन रचना पत्नी राजकुमार निवासी लखवा थाना बेहटा गोकुल भी थी। लोनार थाना क्षेत्र में जगदीशपुर बावन रोड पर वह लोग पुरानी गांव के निकट बस से उतरे। रोड पार करने के दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार लोडर ने सुमित को टक्कर मार दी। हादसे में सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल सुमित क ो जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मुर्दाघर में रखवाया है। सुमित दो भाइयों में छोटा था। एसओ नजमुल हुसेन नकवी ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन