फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Student died due to head injury

हरदोई: सिर पर चोट लगने से हुई थी छात्र की मौत

Wed, 15 Feb 2023 10:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 15 Feb 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Student died due to head injury
सिर पर चोट लगने से हुई थी छात्र की मौत
विज्ञापन

- मंगलवार रात बाइक से जा रहा था, सिनेमा चौराहे के पास ट्रक ने मारी थी टक्कर
- पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर शुरू की पड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मंगलवार रात सिनेमा चौराहे के पास हुए हादसे में मरने वाले बीए का छात्र था। वह बाइक से कहीं जा रहा था। उसकी मौत सिर पर चोट लगने के कारण हुई थी।
कोतवाली शहर के 3/3 हर्ष नगर न्यू सिविल लाइन निवासी वरुण प्रताप सिंह (30) बीए का छात्र था। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वरुण मंगलवार रात बाइक से शहर के सिनेमा चौराहा से लखनऊ रोड की तरफ जा रहा था। इसी बीच चौराहे के पास सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर लगने से वह गिर पड़ा। जिससे उसके सिर में चोट आई। उसे मेडिकल काॅलेज ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया था। वरुण हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है। जिसमें सिर में चोंट लगने से उसकी मौत होने की पुष्टि हुई। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed