{"_id":"68092f12c2f9f9db7f07a1de","slug":"straw-merchants-son-dies-in-accident-friend-injured-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-130178-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हादसा में भूसा व्यापारी के पुत्र की मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हादसा में भूसा व्यापारी के पुत्र की मौत, दोस्त घायल
Wed, 23 Apr 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
बघौली। बाइक से बारदाना खरीदने जा रहे भूसा व्यापारी के पुत्र और दोस्त को ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। जिसमें व्यापारी के पुत्र की मौत हो गई और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है।
गंगापुर निवासी राघवेंद्र सिंह भूसा व्यापारी हैं, उसके दो बेटों में 18 वर्षीय राज सिंह बड़ा था और चार बेटियां है। राज पिता के व्यापार में हाथ बंटाता था। राज अपने दोस्त रतन के साथ बाइक से बघौली चौराहा बारदाना खरीदने जा रहा था।
बीच चौराहे के करीब एक धर्मकांटे के पास ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। जिससे राज और रतन दोनों घायल हो गए। ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ कर भाग निकला। राज और रतन को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। उसी दौरान राज ने दम तोड़ दिया। रतन को लखनऊ में भर्ती कराया गया है। बघौली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। (संवाद)