फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Strangled to death, buried separately beheaded

गला काटकर मार डाला, सिर-धड़ अलग दफनाए

Thu, 18 Jun 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Strangled to death, buried separately beheaded
लखनऊ के ध्यानार्थ ----- गला काटकर मार डाला, सिर-धड़ अलग दफनाए चरवाहों को युवक का सिर नजर आया, बाद में न? - फोटो : HARDOI
भरावन (हरदोई)। अतरौली थाना क्षेत्र में एक युवक की नृशंस हत्या कर धड़ और सिर को अलग-अलग स्थानों पर दफन कर दिया गया। सिर नजर आने पर चरवाहों ने ग्राम प्रधान को सूचना दी तो पुलिस को घटना का पता चला। बुधवार रात में ही मामले की जांच शुरू हुई और धड़ भी बरामद कर लिया गया। हत्या में इस्तेमाल किया गया बांका भी कुछ ही दूरी पर बरामद हो गया। देर रात युवक की शिनाख्त हो गई। वह लखनऊ के महिलाबाद के रहने वाला था।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घेरवा और दुलानगर की सीमा पर एक भूड़ (बंजर) है। यहां बुधवार शाम चरवाहे मवेशी लेकर गए थे तभी भूड़ में ही खाई में मानव सिर का कुछ हिस्सा नजर आया। यह देख उन्होंने घेरवा के प्रधान जितेंद्र मिश्रा को सूचना दी। ग्राम प्रधान ने अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी को जानकारी दी। बुधवार की देर रात ही अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह मौके पर पहुंच गए और खुदाई कराने पर क्षत-विक्षत सिर निकला। इसके बाद धड़ की तलाश शुरू हुई तो लगभग 300 मीटर दूर भूड़ में ही खंतीनुमा स्थान की खुदाई में नग्न अवस्था में बरामद कर लिया गया। शव के दोनों हिस्से लेकर पुलिस अतरौली थाने पहुंची और शिनाख्त कराने का प्रयास किया पर नतीजा सिफर रहा।
विज्ञापन

गुरुवार तड़के पुलिस ने फिर घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की तो लगभग 200 मीटर दूर युवक के कपड़े भी बरामद हो गए। भूड़ में ही लगी पतावर में एक बांका मिला और यहीं पर काफी खून भी बिखरा मिला। धड़ मिलने के स्थान से लगभग 200 मीटर दूर एक पर्स भी पड़ा मिला। पर्स में डायरी थी, जिसमें कुछ मोबाइल नंबर लिखे थे। इनमें एक नंबर चंद्रमोहन यादव का था। उसी ने युवक की देर रात शिनाख्त मुन्ना (35) वर्ष पुत्र द्वारिका यादव निवासी कसमंड़ी कला थाना मलिहाबाद जनपद लखनऊ के रूप में की। बताया कि एक सप्ताह पहले उसने अपना मकान बेच था। वह लखनऊ के दनौर गांव के थाना माल में रह रहा था। मजदूरी व ड्राइवरी का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम घेरवा और दुलानगर की सीमा पर मिले शव को लेकर पुलिस कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जांच कर रही है। दरअसल हत्या करने से पहले युवक के सिर के बाल बना दिए गए थे। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मिले पर्स के पास ही बाल भी पड़े मिले। बरामद सिर क्षत-विक्षत है, लेकिन गंजा है। इससे इतर कुछ ही दूरी पर पीपल के पत्ते में एक कागज कलावा से लिपटा हुआ मिला है और इसमें सिंदूर भी लगा है। कहीं न कहीं पुलिस इसे बलि की घटना से भी जोड़कर जांच कर रही है। सिंदूर और पीपल का पत्ता जिस स्थान पर मिला है, वहां पर दो रुपये का एक सिक्का भी पुलिस को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed