फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Stop getting ration quota

कोटा बंद होने से नहीं मिल रहा राशन

Tue, 24 Nov 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 24 Nov 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Stop getting ration quota

हरदोई। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में जमकर गड़बड़ी की जा रही है। कोटेदार निर्धारित समय से कोटा नहीं खोलते हैं। इससे कार्डधारकों को राशन सामग्री नहीं मिल पाती है। शिकायत के बाद भी कोटेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। हालांकि अब तो एपीएल और बीपीएल कार्डधारकों को ही राशन और चीनी मिल रही है। कोटा न खुलने से कार्डधारकों को भटकना पड़ता है।

विज्ञापन


जिले में करीब आठ लाख राशन कार्ड हैं। इसमें करीब 3 लाख बीपीएल एवं अन्त्योदय  और 5 लाख एपीएल कार्ड हैं। सभी राशन कार्ड धारकों के लिए जिले को हर महीने करीब 24 हजार किलोलीटर केरोसिन तेल सस्ती दरों पर वितरण के लिए आता है। प्रत्येक एपीएल कार्डधारकों के लिए औसतन हर महीने 5 से 10 किलो अनाज हर माह सस्तीदरों पर वितरण के लिए आता है। कोटे की दुकानों के खुलने का समय साप्ताहिक बंदी वाले दिवस को छोड़कर प्रात: करीब 8 बजे से दोपहर 12 बजे निर्धारित है।
विज्ञापन


 खाद्यान्न वितरण के लिए हर माह की 5 से 15 तारीख तक का समय निर्धारित है मगर इसका पालन नहीं किया जा रहा है। ज्यादातर समय दुकानों पर ताला लटका रहता है । इस संबंध में सपा के जिला सचिव संजय कश्यप ने भी शिकायत की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसओ कुमार निर्मलेंदु ने कहा कि शिकायतें आने पर उनकी जांच कराई जाती है। जांच सही मिलने पर कार्रवाई की जाती है। कोटा समय से न खोलने पर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



                                 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed