फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Stop atrocities on Hindus in Bangladesh

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार से नाराज विहिप ने सौंपा ज्ञापन

Wed, 20 Oct 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Stop atrocities on Hindus in Bangladesh
फोटो-22- बीडीओ संतोष कुमार को ज्ञापन सौंपते विहिप के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार बंद कराए जाने व जेहादियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल हरदोई अवध प्रांत, विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बजरंग दल ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान जिला संयोजक बजरंग दल ऋषभ अग्निहोत्री ने कहा कि विहिप बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले का विरोध करती है और जिहादियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग करती है। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी को ज्ञापन देते हुए कहा कि हिंदू धर्मस्थलों, पूजा पंडालों को तहस-नहस करने के बाद हिंदू परिवारों पर लगातार आक्रमण हो रहे हैं।
विज्ञापन

दुर्गापूजा के दौरान बांग्लादेश के 22 से ज्यादा जिलों में हिंसा की घटनाएं बढ़ गईं। बांग्लादेश में हिंदुओं के 150 से ज्यादा दुर्गा पूजा पंडाल और इस्कॉन मंदिर को आग के हवाले कर दिया गया। देवी-देवताओं की मूर्तियां तोड़ दीं। हिंदुओं को मारापीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इतना सब होने के बाद भी बांग्लादेश की सरकार आंख मूंदे बैठी है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस ओर कार्रवाई के लिए ठोस कदम उठाए जाने की मांग की। इस मौके पर जिला कार्याध्यक्ष मोहित, गोैरव सिंह, धर्मेंद्र सिंह तेामर, अमित सिंह, राहुल तिवारी, अतुल वाजेपयी, अनुराग आदि मौजूद रहे।
हरपालपुर। विहिप के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार पर नाराजगी जताई है। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बीडीओ डॉ. संतोष वर्मा को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रखंड अध्यक्ष राजीव सिंह चौहान ने सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि बांग्लादेश में हिंदू परिवारों पर लगातार हमले हो रहे हैं।

बांग्लादेश में हिंदुओं के डेढ़ सौ से ज्यादा दुर्गा पंडालों को आग के हवाले कर दिया गया। घटनाओं पर अंकुश न लगाने से हिंदुओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस मौके पर विहिप के प्रखंड मंत्री सूरज शर्मा, कृपाशंकर, शिवम शर्मा, अनुज व शुभम शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed