फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Stones pelted between brothers in land dispute

Hardoi News: जमीन के विवाद में भाइयों के बीच चले पत्थर, 10 घायल

Mon, 19 Feb 2024 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 19 Feb 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Stones pelted between brothers in land dispute
मल्लावां (हरदोई)। जमीन के विवाद को लेकर दो भाइयों में लाठी-डंडे चलने के बाद ईंट- पत्थर चल गए। घटना में 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गंगा निवासी मायाराम का भाई दयाराम से भूमि विवाद चल रहा है। शनिवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने के बाद मारपीट हो गई। शाम को दयाराम के रिश्तेदार कासिमपुर थाना क्षेत्र के तरौली निवासी सुरेंद्र उनकी पत्नी कुसुमलता व पुत्र मंजेश के साथ शाहपुर गंगा आए थे। वह विवाद का कारण जानने लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान फिर से दोनों पक्षों में विवाद हो गया और ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना में एक पक्ष के मायाराम, उनकी पत्नी मायादेवी, पुत्र मोहित और पुत्री रेनू घायल हो गईं। दूसरे पक्ष दयाराम, उनकी पत्नी सविता, पुत्र अर्पित और रिश्तेदार सुरेंद्र, कुसुमलता व मंजेश घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। सीओ बिलग्राम सतेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed